नगर के गोलंबर से बाइपास रोड में सुबह में ही लगा जाम, पैदल चलना में भी हुई परेशानी

नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए बाईपास रोड में वाहनों की लंबी लाइन वैसे रात में ही लग गई थी. वाहनों की लंबी लाइन नगर से गोलंबर की ओर जाने वाली वाहनों की विशेष रूप से लगी थी.

बक्सर. नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए बाईपास रोड में वाहनों की लंबी लाइन वैसे रात में ही लग गई थी. वाहनों की लंबी लाइन नगर से गोलंबर की ओर जाने वाली वाहनों की विशेष रूप से लगी थी. इस बीच सुबह पांच बजे के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई. हालात ऐसी हो गयी की गोलंबर से सिंडिकेट की तरफ पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. 5 बजे सुबह के बाद विद्यालयों के वाहनों के सड़क पर आने के बाद गोलंबर से नगर में वाहनों को संचालन काफी प्रभावित हो गया. पांच बजे के बाद यातायात व्यवस्था काफी गंभीर हो गया. हालांकि नगर से होकर बालू व अन्य बड़े वाहनों के संचालन के कारण जाम की स्थिति कायम रही. वहीं मुंडन संस्कार का तिथि होने के कारण भी विभिन्न जगहों से काफी संख्या में वाहन नगर में पहुंच गये थे. जिससे जाम काफी गंभीर रूप से कायम हो गया. जाम बेतरतीव ढंग से वाहनों के गोलंबर की ओर पहले पहुंचने के लिए प्रयास के बीच तीन कतारों में एक ही ओर से वाहन खड़े हो गये थे. जिससे गोलंबर से सिंडिकेट की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए कोई जगह नहीं बचा. जिसके कारण स्थिति गंभीर हो गयी. वहीं बड़े वाहनों का लाइन पहले से ही नगर से गोलंबर की तरफ लगा था. वहीं इस बीच सुबह पांच बजे विद्यालयाें के वाहनों का संचालन शुरू होने के साथ ही जाम की स्थिति गंभीर हो गयी. जिसके कारण गोलंबर से नगर में तथा नगर से गोलंबर की ओर जाने वाली वाहनों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. जिसके कारण नगर के मेंन रोड के साथ ही बाईपास रोड में जाम लग गया. जहां वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया. जाम के कारण सुबह में ही आम से खास सभी प्रभावित रहे. गोलंबर पर राष्ट्रीय उच्च पथ होकर यूपी जाने वाले तथा जासो रोड से आकर यूपी जाने वाले वाहनों के कारण गोलंबर पर भी जाम की स्थिति कायम हो गयी. ट्रैफिक पुलिस के जवान के साथ ही गोलंबर स्थित चौकी के जवान भी काफी मुस्तैद दिखे. वहीं गोलंबर से स्टेशन जाने वाले वाहनों एवं लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. जहां से नगर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा आवागमन को सुचारू करने के लिए एनएच की ओर से आने वाली बड़े वाहनों को रोक कर नगर के वाहनों को खाली कराने को ले जुट गए. जिससे नगर में लगे जाम को किसी तरह से खाली कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >