Buxar News: संविधान के रास्ते पर चलकर ही देश का होगा विकास : विधायक

प्रखंड के मंगराव गांव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार परिसर में सम्राट अशोक जन्मोत्सव मनाया गया.

राजपुर

. प्रखंड के मंगराव गांव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार परिसर में सम्राट अशोक जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विश्वनाथ राम विशिष्ट तिथि जिला पार्षद सदस्य पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध की स्मृति में पंचशील दीप प्रज्ज्वलन किया. चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मकरध्वज सिंह विद्रोही ने किया. विचार गोष्ठी में संबोधित करते हुए विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि संविधान के रास्ते पर चलकर ही देश का विकास संभव है. आज जिस तरह से देश की गतिविधियां है वह संविधान के रास्ते पर ही प्रगति कर रहा है. कुछ लोग इस देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं जो पूरी तरह से गलत है. ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आज पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. निश्चित तौर पर शिक्षा के बल पर ही किसी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. यह काम बहुत सराहनीय है. ग्रामीणों की मांग पर इन्होंने घोषणा किया कि इस परिसर में सम्राट अशोक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा जो जनहित के कार्य में काम आएगा. क्षेत्र के सभी गांव के विकास के लिए कृत संकल्पित रहेंगे. जिप सदस्य पूजा कुमारी ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने भारत में कई महत्वपूर्ण कार्य किया. जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है. वर्तमान में हम सभी को शिक्षा के बल पर आगे बढ़ने की जरूरत है.

जिस काम को सावित्रीबाई फुले ने किया. उससे प्रेरित होकर महिलाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है. इस मौके पर डॉ लक्ष्मण सिंह, अवधेश सिंह ,बालगुली राम, राधेश्याम सिंह, मोहन राय, रविंद्र साह, व्यास राम, बौद्धाचार्य बैद्यनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, ज्योति सिंह, दीनानाथ सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >