महरौरा शिव मंदिर तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 16 स्थित महरौरा शिव मंदिर के तालाब में सोमवार को अपनी सहेलियों के नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. आसपास के लोगों द्वारा हो हल्ला करने पर स्थानीय गोताखोरों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को तालाब से बरामद किया. परिजन आनन-फानन में किशोरी को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

डुमरांव (बक्सर). नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 16 स्थित महरौरा शिव मंदिर के तालाब में सोमवार को अपनी सहेलियों के नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. आसपास के लोगों द्वारा हो हल्ला करने पर स्थानीय गोताखोरों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को तालाब से बरामद किया. परिजन आनन-फानन में किशोरी को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि महरौरा गांव निवासी कीनू राय की 15 वर्षीया बेटी सोनी कुमारी अपनी कुछ सहेलियों के साथ शिव मंदिर स्थित तालाब में में स्नान करने गयी थी. खेलने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगी. पहले सहेलियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह पानी के अंदर डूब गयी तो हल्ला कर आसपास के लोगों को जानकारी दी. स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद पानी से किशोरी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद किशोरी की मां व परिजनों की चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें भी नम थीं. घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने कहा कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना की जानकारी बीडीओ संदीप कुमार पांडेय व सीओ समन प्रकाश को भी ग्रामीणों ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >