26 जुलाई को बक्सर की सभी पंचायतों में लगेंगे विकास शिविर, राशन कार्ड से लेकर सरकारी योजनाओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

बक्सर प्रखंड में 26 जुलाई को सभी पंचायतों में विशेष विकास एवं सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का मौके पर समाधान किया जाएगा. ग्राम विकास योजनाओं पर भी चर्चा होगी.

बक्सर से प्रशांत राय की रिपोर्ट

Buxar News : बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस को लेकर बक्सर प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडे ने की. इस दौरान 26 जुलाई को सभी पंचायतों में आयोजित होने वाले विशेष विकास एवं सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

हर पंचायत में लगेगा विकास एवं सहयोग शिविर बैठक में बताया गया कि सदर प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष विकास एवं सहयोग शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी. विशेष रूप से राशन कार्ड से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पात्र परिवारों के नए राशन कार्ड बनाने और अपात्र लोगों के नाम हटाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया.

जीपीडीपी विशेष ग्राम सभा में बनेंगी विकास की योजनाएं सभी पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत विशेष ग्राम सभाएं भी आयोजित होंगी. इनमें ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और स्थानीय विकास कार्यों पर चर्चा कर पंचायतों की विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा.

सरकारी योजनाओं की होगी समीक्षा, अधिक भागीदारी पर जोर बैठक में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, विशेषकर पल्स पोलियो अभियान तथा सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करने का निर्णय लिया गया. बीडीओ ने पंचायत सचिवों, विकास मित्रों, स्वच्छता सुपरवाइजरों और अन्य कर्मियों को निर्देश दिया कि पंचायत विकास दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करें.

बैठक में रहे कई अधिकारी मौजूद समीक्षा बैठक में पंचायत सचिव कुंदन कुमार, नंदकिशोर कुमार, सुमित कुमार, अनील कुमार, सभी विकास मित्र, कार्यपालक सहायक तथा प्रखंड के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >