सरस्वती विद्या मंंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, बच्चों ने प्रदर्श के माध्यम से दिखाया विज्ञान विषय के प्रति अपनी प्रतिभा

नगर के अहिरौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में विज्ञान मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया. विज्ञान मेला का उद्घाटन शहर के शिक्षाविदों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया.

बक्सर. नगर के अहिरौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में विज्ञान मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया. विज्ञान मेला का उद्घाटन शहर के शिक्षाविदों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. विज्ञान मेला में एक से बढ़कर एक प्रदर्शों को लगाया गया. जिसमें बच्चों ने अपने विज्ञान की ज्ञान क्षमता का प्रदर्श के माध्यम से बढ़ चढ़कर प्रदर्शन किया. इस अवसर पर भैया बहनों द्वारा अनेक विज्ञान से जुड़ी अपने प्रदर्शो का प्रस्तुतीकरण किया. जिनमें नवाचार प्रदर्श, संवेदको पर आधारित प्रदर्श, जल प्रदूषण के नियंत्रण पर आधारित प्रदर्श, साइबर सुरक्षा पर आधारित प्रदर्श, संगनक पर आधारित प्रदर्श, खाद्य संरक्षण पर आधारित प्रदर्श समेत अन्य प्रदर्श शामिल रहे. प्रदर्शों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा कौशल को उजागर किया. मुख्य अतिथि के तौर पर एमवी कॉलेज के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ सैकत देवनाथ, जंतु विज्ञान के डॉ अनुराग श्रीवास्तव, जगदीश ओझा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार शर्मा, पवन पाण्डेय शामिल रहे. वहीं शिक्षकों, प्राचार्यो और प्राध्यापकों ने इस अवसर पर भैया-बहनों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार, हेम शंकर साह, दिलीप मिश्रा, ईश्वर चंद्र, अनूप चौबे, दिनेश शर्मा, अखिलेश राय, विवेक राय, अमित राय समेत सभी विज्ञान के आचार्य और अन्य सभी आचार्यो के सकरात्मक सहयोग से यह विज्ञान मेला सभी अवलोकन कर्ताओं के ह्रदय को आहलादित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >