बक्सर: केसठ प्लस टू हाई स्कूल के विकास को लेकर बनी रणनीति, विधायक को सौंपा जाएगा 10 सूत्री मांगपत्र

बक्सर के केसठ प्लस टू हाई स्कूल के समग्र विकास के लिए समिति की बैठक आयोजित हुई. विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 सूत्री मांगपत्र तैयार कर डुमरांव विधायक को सौंपा जाएगा.

Buxar Kesath Plus Two High School Development : बक्सर के केसठ प्रखंड के बस पड़ाव स्थित मनरेगा भवन परिसर में रविवार को विद्यालय सौंदर्यीकरण अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया अमितेश कुमार गुप्ता ने की. बैठक में प्लस टू हाई स्कूल केसठ के समग्र विकास और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डुमरांव विधायक को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया.

Buxar News : विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं पर हुई चर्चा

बैठक में विद्यालय में पहले से कार्यरत नाइट गार्ड की पुनर्बहाली, विद्यालय विकास मद की राशि का सोशल ऑडिट, शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी लाने, बंद पड़े शौचालयों को चालू कराने और सार्वजनिक पुस्तकालय को फिर से खोलने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

समिति के सदस्यों ने कहा कि यदि इन मांगों को पूरा किया जाता है तो विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा. साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

जल्द विधायक को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी प्रस्तावों को शामिल करते हुए 10 सूत्री मांगपत्र तैयार कर जल्द ही डुमरांव विधायक को सौंपा जाएगा, ताकि विद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में एनुअल हक अंसारी, अप्पू मिश्र, मंतोष कुमार, शमशेर बहादुर बारी, मनवर आलम, सहदेव सिंह, रामचेला प्रसाद, गणेश पासवान सहित कई समिति सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girish divedi

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >