बक्सर: राजपुर में पंचायत परिसीमन शुरू, 19 से बढ़कर करीब 30 हो सकती है पंचायतों की संख्या

राजपुर प्रखंड में पंचायतों के नए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पंचायतों की संख्या 19 से बढ़कर 30 होने का अनुमान है। जानें पूरी जानकारी।

Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायतों के नए परिसीमन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है. विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत चल रहे इस कार्य के पूरा होने के बाद प्रखंड के ग्रामीण प्रशासनिक ढांचे और पंचायतों के भौगोलिक स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. परिसीमन के बाद पंचायतों की संख्या बढ़ने के साथ उनकी सीमाएं भी नए सिरे से निर्धारित की जाएंगी.

19 से बढ़कर करीब 30 हो सकती हैं पंचायतें

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में राजपुर प्रखंड में 19 पंचायतें हैं. परिसीमन के बाद इनकी संख्या बढ़कर लगभग 30 होने का अनुमान है. इससे पंचायतों का भौगोलिक क्षेत्र और प्रशासनिक स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा.

पुराने मुख्यालय से ही संचालित होंगे नए पंचायत

बीडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार परिसीमन के तहत बनने वाले नए पंचायतों का मुख्यालय संबंधित वर्तमान पंचायत के मुख्यालय पर ही रहेगा. परिसीमन पूरा होने के बाद सभी पंचायतों की नई सीमाएं निर्धारित की जाएंगी और उसके बाद आरक्षण का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा.

2011 की जनगणना के आधार पर हो रहा परिसीमन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से करीब एक माह पहले वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर नए परिसीमन की रूपरेखा तैयार की जा रही है. जनगणना के अनुसार राजपुर प्रखंड की कुल आबादी 2,13,534 है.

राजपुर सबसे छोटी, कैथहर कला सबसे बड़ी पंचायत

वर्तमान स्थिति के अनुसार राजपुर प्रखंड की सबसे छोटी पंचायत राजपुर है, जबकि क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से कैथहर कला सबसे बड़ी पंचायत है. परिसीमन के बाद इन दोनों सहित सभी पंचायतों की सीमाओं और भौगोलिक स्वरूप में बदलाव होने की संभावना है. इससे प्रशासनिक व्यवस्था और पंचायतों का नया नक्शा सामने आएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamal pankaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >