बक्सर: राजपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, नए परिसीमन से 19 की जगह 30 पंचायतें बनने की संभावना

बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव नई परिसीमन के आधार पर होंगे, जिससे पंचायतों की संख्या 19 से बढ़कर करीब 30 हो सकती है. 2011 की जनगणना को आधार मानकर यह बदलाव किया जाएगा, जिससे मुखिया, सरपंच और जिला परिषद सीटों में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है.

Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड की सभी 19 पंचायतों में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव नए परिसीमन के आधार पर कराए जाएंगे. सरकार की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं. नए परिसीमन के बाद राजपुर प्रखंड में पंचायतों की संख्या 19 से बढ़कर करीब 30 होने की संभावना जताई जा रही है.

Rajpur Panchayat Election : 2011 की जनगणना बनेगी परिसीमन का आधार

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी 2011 की जनगणना के अनुसार राजपुर प्रखंड की कुल आबादी 2,13,534 है. इसी आबादी को आधार बनाकर नए परिसीमन का खाका तैयार किया जाएगा. इसके बाद पंचायतों की सीमाओं के साथ-साथ उनका भौगोलिक स्वरूप भी बदल जाएगा.

कई नए पंचायतों का होगा गठन

वर्तमान पंचायतवार स्थिति में राजपुर सबसे छोटा और कैथहर कला सबसे बड़ा पंचायत है. नए नियमों के तहत मौजूदा पंचायतों के कुछ गांवों को अलग कर नए पंचायतों का गठन किया जाएगा. इससे स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

मुखिया, सरपंच और जिला परिषद सीटें बढ़ेंगी

परिसीमन लागू होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) और जिला परिषद की सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. इससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं.

चुनाव में देरी की भी जताई जा रही आशंका

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि यदि परिसीमन की प्रक्रिया लंबी चली और चुनाव टल गए, तो अगले वर्ष नई जनगणना रिपोर्ट आने के बाद फिर से नियमों में बदलाव करना पड़ सकता है. इससे पंचायत चुनाव की प्रक्रिया और अधिक विलंबित हो सकती है. फिलहाल सभी की नजर प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली अंतिम परिसीमन रिपोर्ट पर टिकी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kamal pankaj

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >