Buxar Bijli Update : शहर के पीपी रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार को बिजली कटौती रहेगी. 11 हजार केवी लाइन के पुराने तार बदलने के कारण करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इससे रामरेखा घाट मोड़, पीपी रोड समेत आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगी बिजली
शहरी जेई रौशन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पीपी रोड फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान 11 हजार केवी लाइन के तार बदलने का कार्य किया जाएगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम पूरा होने तक संबंधित फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी.
रामरेखा घाट मोड़ से एचडीएफसी बैंक तक बदले जाएंगे तार
विभाग के अनुसार रामरेखा घाट मोड़ से एचडीएफसी बैंक तक 11 हजार केवी लाइन के पुराने तार को हटाकर नया तार लगाया जाएगा. बिजली के तार बदलने का काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
इन इलाकों के उपभोक्ताओं को होगी परेशानी
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से रामरेखा घाट मोड़, पीपी रोड और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
बिजली उपकरणों को बंद रखने की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले आवश्यक कार्य पूरा करने और विद्युत उपकरणों को सावधानीपूर्वक बंद रखने की अपील की है. तार बदलने का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी.
