बक्सर: डाक विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने राखी मेल पर 10% छूट की दी जानकारी

बक्सर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाक मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना जगाई. डाक अधीक्षक ने रक्षाबंधन के लिए राखी मेल पर 10% छूट की घोषणा की है.

Buxar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को डाक मंडल बक्सर द्वारा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा का नेतृत्व डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने किया. तिरंगा यात्रा बक्सर प्रधान डाकघर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों से गुजरी. यात्रा में डाक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया. यात्रा के माध्यम से आम नागरिकों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूक किया गया.

राखी मेल पर 10% की विशेष छूट

कार्यक्रम के दौरान डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने डाक विभाग की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए 'राखी मेल' की बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है, ताकि लोग अपने परिजनों तक आसानी से राखी भेज सकें.

फोटो तिरंगा यात्रा में शामिल डाकघर के कर्मी | Prabhat Khabar Network

डाकघर में गंगाजल और तिरंगा उपलब्ध

डाक अधीक्षक ने बताया कि बक्सर के सभी प्रमुख डाकघरों में आम जनता के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई है:

  • 250 मिलीलीटर गंगाजल: ₹30
  • राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा): ₹25
  • विशेष राखी लिफाफा: ₹10

इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय) पुष्पेंद्र कुमार, शिकायत निरीक्षक आदित्य राज तथा बक्सर प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर प्रेम चंद कुमार सहित डाक मंडल के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read: राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो को सुलझाने का मौका, 12 सितंबर 2026 को हो रहा वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >