बक्सर में 475.20 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो स्कॉर्पियो जब्त, फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 475.20 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी दो स्कॉर्पियो जब्त की हैं. इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जांच में वाहनों पर फर्जी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगी होने का खुलासा हुआ है.

Buxar liquor raid: नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर-सिमरी मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 475.20 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी दो स्कॉर्पियो जब्त की. इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जांच में दोनों वाहनों पर फर्जी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगी होने का भी खुलासा हुआ है.

गुप्त सूचना पर हुई घेराबंदी

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब लदी दो स्कॉर्पियो बेयासी पुल और नियाजीपुर के रास्ते पुराना भोजपुर होकर पटना जा रही हैं. सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दोनों स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई.

दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के अरवा गांव निवासी रिशु कुमार और जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के लाट गांव निवासी आजाद कुमार के रूप में हुई है.

विभिन्न ब्रांड की 475.20 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने दोनों वाहनों से विभिन्न ब्रांडों की कुल 475.20 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. जब्त शराब में बीयर, मैगडाल नंबर-1, ऑफिसर्स चॉइस, रॉयल चैलेंज और किंगफिशर बीयर शामिल हैं. दोनों स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है.

फर्जी नंबर प्लेट, चोरी के वाहन होने की आशंका

जांच में सामने आया कि दोनों स्कॉर्पियो पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फर्जी थीं. वाहनों पर अंकित नंबर संदिग्ध पाए गए हैं. पुलिस इंजन और चेसिस नंबर की जांच कर वाहनों के वास्तविक मालिकों का पता लगा रही है.

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujeet Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >