Buxar News: प्याज स्टोरेज हाउस खोलने पर मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, आवेदन शुरू

न दिनों प्याज की भावों में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में जिन किसानों ने इस बार प्याज की खेती की है उनको काफी अच्छा लाभ हो रहा है.प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी होने से इसका संग्रहण भी होने लगा है.

बक्सर

. इन दिनों प्याज की भावों में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में जिन किसानों ने इस बार प्याज की खेती की है उनको काफी अच्छा लाभ हो रहा है.प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी होने से इसका संग्रहण भी होने लगा है.ऐसे में कई किसान प्याज का संग्रहण करने के लिए प्याज स्टोरेज हाउस बनाने की सोच रहे हैं ताकि बढ़ती कीमतों का लाभ उठाया जा सके.यदि आप भी प्याज किसान है और प्याज स्टोरेज हाउस खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको राज्य सरकार से 4.5 लाख रुपए की सब्सिडी मिल सकती है.इससे आप बहुत कम लागत पर प्याज स्टोरेज हाउस खोल सकेंगे. बता दें कि राज्य सरकार की ओर से प्याज स्टोरेज हाउस खोलने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है.ऐसे में किसान मात्र 25 प्रतिशत राशि स्वयं के पास से लगाकर प्याज स्टोरेज हाउस बनवा सकते हैं.इच्छुक किसान राज्य सरकार की सब्जी विकास योजना के तहत आवेदन करके प्याज स्टोरेज हाउस पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

क्या है प्याज स्टोरेज हाउस : प्याज स्टोरेज हाउस यानी प्याज का ऐसा गोदाम जहां आप लंबे समय तक प्याज को खराब होने बचाने के लिए रख सकते हैं.इससे सबसे बड़ा लाभ किसान को यह है कि वह अपनी मर्जी के मुताबिक बाजार में बेहतर भाव मिलने पर प्याज को बेचकर मुनाफा कमा सकेगा.खास बात यह है कि प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है.ऐसे में किसान मात्र 25 प्रतिशत पैसा खर्च करके प्याज स्टोरेज हाउस का निर्माण कर सकते हैं.प्याज स्टोरेज हाउस खोलने से किसान अपनी प्याज की फसल को तो सुरक्षित रख पाएगा.साथ ही अन्य किसानों को भी प्याज स्टोरेज की सुविधा दे सकता है. ऐसे में किसान प्याज स्टोरेज हाउस बनाकर काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज : प्याज स्टोरेज हाउस के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.प्याज स्टोरेज हाउस के लिए आवेदन हेतु आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार से हैं आवेदन करने वाले किसान के आधार कार्ड,आवेदक किसान का पैन कार्ड,आवेदक किसान का राशन कार्ड,आवेदक के निवास का पता, आवेदक का ईमेल आईडी, आवेदक का मोबाईल नंबर जो आधार से लिंक हो, कोल्ड स्टोरेज के लिए उपयोग होने वाली जमीन का विवरण, जमाबंदी की नकल शामिल है.

कैसे करें आवेदन : यदि आप जिले से हैं तो आप प्याज स्टोरेज हाउस बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. किसान प्याज स्टोरेज हाउस के लिए आवेदन कर सकते हैं.इसके लिए आपको सब्जी विकास योजना के तहत प्याज स्टोरेज हाउस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.आवेदन की प्रक्रिया जारी है.आवेदन करते समय किसान के पास 13 अंकों की डीबीटी संख्या होना जरूरी है.ऐसे में जिन किसानों के पास डीबीटी संख्या नहीं है वह योजना की वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवा कर यह संख्या प्राप्त कर सकते हैं.पंजीकरण संख्या मिलने के बाद किसान horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कैसे मिलेगा अनुदान का लाभ : प्याज स्टोरेज हाउस निर्माण के बाद संबंधित सहायक निदेशक उद्यान द्वारा जांच की जाएगी.इसके बाद नियमानुसार एक मुश्त सहायता अनुदान का भुगतान लाभार्थी के खाते में किया जाएगा.यदि आप योजना के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप अपने जिले के कृषि या उद्यान विभाग के सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं.इसके अलावा आप उद्यान विभाग की वेबसाइट पर इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं

उद्धान पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्याज भंडारण हाउस खोलने पर किसानों को मिलेगी 75% सब्सिडी चार प्रस्तावों को विभाग से मिली मंजूरी, एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित उद्यान विभाग की ओर से प्याज स्टोरेज हाउस खोलने पर किसानों को 75 प्रतिशत तक की अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले में कुल चार प्याज भंडारण केंद्रों की मंजूरी विभाग से प्राप्त हुई है.इनमें से तीन सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए हैं, जबकि एक प्रस्ताव अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है.उद्यान पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें.निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले पात्र किसानों को चयनित कर अनुदान का लाभ दिया जाएगा.उन्होंने यह भी बताया कि प्याज भंडारण हाउस की स्थापना से किसानों को फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >