NEET UG में बक्सर का जलवा, श्रेया, रिद्धिमा और अनु ने लहराया सफलता का परचम

बक्सर के विद्यार्थियों ने NEET UG परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. श्रेया गुप्ता, रिद्धिमा केशरी और अनु मौर्या ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की. विद्यालय निदेशक ने छात्रों की मेहनत और मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय दिया.

Buxar News : बक्सर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया है. विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है.

श्रेया गुप्ता ने 601 अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव. विद्यालय की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 601 अंक प्राप्त कर कैटेगरी रैंक 4345 हासिल की. वहीं रिद्धिमा केशरी ने 579 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18379 अर्जित की. इसके अलावा अनु मौर्या ने 544 अंक प्राप्त कर कैटेगरी रैंक 20791 हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

निदेशक ने सफलता का श्रेय मेहनत और मार्गदर्शन को दिया. विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थी आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे.

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं. कार्यकारी प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है.

उज्ज्वल भविष्य की कामना. विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >