धरौली में बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरे दिन नेपाल ने दुर्गापुर को 1-0 से हराया

ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव स्थित जोगीबीर बाबा खेल मैदान में सोमवार को बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.

बक्सर. ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव स्थित जोगीबीर बाबा खेल मैदान में सोमवार को बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डुमरांव राज परिवार के मान विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह एवं भाजपा नेता अमित पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा गेंद को किक मारकर किया. तीसरे दिन का मुकाबला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और नेपाल के सिरहा की टीमों के बीच खेला गया. कड़े संघर्ष वाले इस मैच में नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्गापुर को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायी. उद्घाटनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा होती है, जिसे निखारने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं. फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह एवं व्यवस्थापक रंजीत सिंह उर्फ फुड्डू सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों के लिए चाय, नाश्ता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि चौथे दिन आरा और बक्सर के बीच मुकाबला खेला जायेगा. मुख्य आयोजनकर्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू मनोज सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबू राजमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 26 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. विजेता टीम को 5 लाख रुपये नकद एवं कप, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा. मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका मोहम्मद सलाम ने निभायी. सहायक रेफरी के रूप में पटना से आए शशि कुमार सुमन, संतोष पांडेय, पप्पू कुमार सिंह एवं जनार्दन सिंह रहे. मैच के उद्घोषक पिंटू कुमार, जितेंद्र कुमार एवं मनीष उपाध्याय थे. इस अवसर पर भाजपा नेता सोनू तिवारी, नचाप मुखिया वीर सिंह, चिलहरी मुखिया राजू सिंह, अमर सिंह, अर्जुन सिंह, मोनू तिवारी, अनिल सिंह, सुरेश सिंह, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >