बक्सर में प्रदर्शन: नीट पेपर लीक पर धर्मेद्र प्रधान का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक मामले में बक्सर के दिव्यांगजनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका. दोषियों पर कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की गई है.

Buxar News : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बैनर तले दिव्यांगजनों ने शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर ने किया. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं' प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगजनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की.

बड़ी संख्या में शामिल हुए दिव्यांगजन प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर के अलावा दिलीप राम, प्रमोद केसरी, जितेंद्र गुप्ता, प्रिंस, प्रिंस इदरीसी, पिंटू वर्मा, अभय पासवान, पप्पू जायसवाल, कृष्णा राम, मोहम्मद आफताब सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >