बक्सर: MLC जीवन कुमार की पहल पर 9 साल से लंबित चिकित्सा अवकाश को मिली मंजूरी, शिक्षकों में खुशी की लहर

बक्सर में एमएलसी जीवन कुमार की पहल पर 2017 से लंबित शिक्षकों के चिकित्सा अवकाश को डीडीसी ने दी मंजूरी। शिक्षकों में खुशी की लहर, अधिकारियों का जताया आभार।

Buxar News : बक्सर जिले में वर्ष 2017 से लंबित पड़े चिकित्सा अवकाश (मेडिकल लीव) के मामलों को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है. एमएलसी जीवन कुमार की पहल पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने लंबित सभी चिकित्सा अवकाश आवेदनों को मंजूरी प्रदान कर दी है. इससे संबंधित शिक्षकों और शिक्षिकाओं में खुशी का माहौल है.

एमएलसी की पहल से मिला समाधान

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से लंबित चिकित्सा अवकाश के मामलों को लेकर एमएलसी जीवन कुमार लगातार प्रयासरत थे. उनकी पहल के बाद उप विकास आयुक्त ने वर्ष 2017 से लंबित सभी आवेदनों को स्वीकृति दे दी.

अधिकारियों का जताया आभार

इस निर्णय के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), जिला परिषद के सहायक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तथा दोनों कार्यालयों में कार्यरत सहायक कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. शिक्षकों ने भी एमएलसी जीवन कुमार और उप विकास आयुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है.

इन शिक्षकों का चिकित्सा अवकाश हुआ स्वीकृत

जिन शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का चिकित्सा अवकाश स्वीकृत हुआ है, उनमें नृपेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, मदन कुमार यादव, जागृति मिश्रा, मानसी राज, कुमारी बेबी, एकता यादव, प्रमोद कुमार मिश्रा, नीलम कुमारी, इंदु कुमारी, रजनीश कुमार तिवारी, अरुण कुमार, विकास कुमार, सारिका चौधरी, पूर्णिमा कुमारी, संजीत कुमार, जितेंद्र कुमार और अजय कुमार शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >