Buxar News: बक्सर स्टेशन पर सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में आयोजित कार्यक्रम से सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की. जिसका ठहराव बक्सर स्टेशन पर भी किया गया है.

बक्सर

. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में आयोजित कार्यक्रम से सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की. जिसका ठहराव बक्सर स्टेशन पर भी किया गया है.

यह ट्रेन रात को जैसे ही बक्सर स्टेशन पहुंची. उस समय बक्सर स्टेशन मास्टर कमलेश कुमार सिंह, सीआइटी अजय कुमार, आरपीएफ इस्पेक्टर कुंदन कुमार, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, समाजसेवी अजय मानसिंहका समेत तमाम रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्वागत की. सहरसा और लोकमान्य तिलक के बीच चलाई गई अमृत भारत एक्सप्रेस के बारे में बताते हुए रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि अमृत भारत 2.0 ट्रेन भारतीय रेल की आधुनिक पहल है. यह ट्रेन आम यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा, आराम और स्वदेशी तकनीक का अनुभव देती है. इस ट्रेन को विशेष रूप से मिडिल क्लास और अंत्योदय के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसके कोच पूरी तरह से भारत में बने हैं और आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूती देते हैं. अमृत भारत ट्रेन सुविधाजनक है. इसका लुक और डिज़ाइन भी अत्यंत आकर्षक है. ये किसी प्रीमियम ट्रेन जैसा अनुभव देती है. रेलवे की यह कोशिश है कि आम आदमी भी शान और आराम के साथ यात्रा कर सके और इसी सोच के साथ यह ट्रेन शुरू की गई है. अमृत भारत एक्सप्रेस की सेफ्टी फीचर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अमृत भारत 2.0 ट्रेन में सुरक्षा और तकनीकी दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपलर में क्रैश ट्यूब और EP-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम की सुविधा दी गई है, जिससे तेजी से ब्रेक लग सकेगा. ये पूरी तरह से सील्ड गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूशन सिस्टम से लैस है. हर कोच में टॉक बैक यूनिट तथा गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट से यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. गैर-एसी कोचों में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा यात्रियों की सुरक्षा में नई क्रांति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >