Buxar News : बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, केसठ के परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने किया. इस दौरान प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की.
विभिन्न विभागों के लगाये गये अलग-अलग काउंटर
मुखिया अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन कराने का प्रयास किया गया, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट समाधान के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे.
शिविर में 81 आवेदन हुए प्राप्त
सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित कुल 81 आवेदन लोगों ने दिये. आवेदन जमा करने और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए अलग-अलग काउंटरों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी.
Also Read : 29-30 सितंबर को रात-दिन धरना देंगे पेंशनर, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
मौके पर सीओ अभिषेक गर्ग, प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार, एमओ राजेश कुमार, पंचायत सचिव अभय कुमार, संजय प्रसाद समेत अन्य अधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
Also Read : बक्सर के सहयोग शिविर में 127 आवेदन प्राप्त, 102 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
