जन सुराज संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, प्रशांत किशोर के बक्सर दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Buxar News : बक्सर में जन सुराज की संगठनात्मक बैठक में प्रशांत किशोर के आगामी दौरे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई.

Buxar News : शहर के एनएच-922 स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में रविवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जन सुराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन डॉ. जयशंकर सिंह ने किया. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी.

प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव हेमंत चौबे मौजूद रहे. शाहाबाद प्रभारी रविंद्र द्विवेदी और संगठन प्रभारी आनंद सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने को लेकर मार्गदर्शन दिया. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

प्रखंड से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति

प्रदेश महासचिव हेमंत चौबे ने कहा कि प्रखंड से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है. प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क और क्षेत्र भ्रमण की कार्ययोजना बनायी जा रही है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जायेगा. उन्होंने कहा कि बांकीपुर चुनाव में जीत के बाद पूरे बिहार में प्रशांत किशोर के प्रति लोगों की उम्मीद बढ़ी है.

प्रशांत किशोर के बक्सर दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि प्रशांत किशोर के आगामी बक्सर दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों और व्यवस्थाओं पर बैठक में व्यापक चर्चा की गयी. साथ ही आगामी 2 अक्टूबर को पार्टी के स्थापना दिवस को जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा भी तय की गयी.

कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर

शाहाबाद प्रभारी रविंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रशांत किशोर के विचारों को अपनाने वाले लोगों और पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करते हुए आपसी समन्वय बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

गांव-गांव तक पार्टी का संकल्प पहुंचाने की अपील

संगठन प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि बक्सर में बदलाव की नई इबारत लिखने और जन सुराज के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है. संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी.

पंचायत चुनाव से पहले व्यापक अभियान चलाने की तैयारी

पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक और अभिषेक पांडेय ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी पंचायत स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में व्यापक अभियान चलायेगी. बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर अपनी-अपनी रणनीति और सुझाव भी साझा किये.

Also Read : भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में कुदरा का दमदार प्रदर्शन, तूफान क्लब को 3-0 से दी करारी शिकस्त

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बैठक के अंत में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया.

Also Read : कैमूर में पशु तस्करी का खुलासा, कंटेनर से 147 मवेशी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में अरविंद पांडे, दिवाकर पाठक, धनजी पांडे, अजीत सम्राट, फैयाज खान, आशा देवी, जोगिंदर यादव, विष्णु देव तिवारी, धनंजय पासवान, संजय सिंह, रिंकी उपाध्याय, राधिका देवी, हसन खान, धनजी उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, विजय आनंद वर्मा, धाकड़ पांडे, अरुण मिश्रा, दीपक सिंह, मणिशंकर पांडे, आनंद सिंह, शिवनंदन ठाकुर, नजीर खान, विशेश्वर दुबे, सरोज कुमार माली और कामेश्वर ओझा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : कैमूर में तालाब में डूबने से 76 वर्षीय वृद्ध की मौत, धान की फसल देखने खेत गए थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष कुमार मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >