Buxar News: डीएम ने की तटबंध सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को ले निर्देश जारी

डीएम डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ से पूर्व तैयारियों से संबंधित आपदा प्रबंधन की बैठक समाहरणालय परिसर सभाकक्ष में की गयी.

बक्सर

. डीएम डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ से पूर्व तैयारियों से संबंधित आपदा प्रबंधन की बैठक समाहरणालय परिसर सभाकक्ष में की गयी. बैठक में बाढ़ से पूर्व आवश्यक तैयारी को लेकर सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल बक्सर, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव पर पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवा इत्यादि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया . साथ ही बच्चों, वृ़द्व, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने एवं चलंत चिकित्सा दल एवं वाहन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. साथ ही साथ अंचलाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों के संबंध में सूचित करने एवं सुझाव प्राप्त करने का निर्देश दिया.कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को तटबंध की सुरक्षा विशेषकर संवेदनशील स्थलों उमरपुर, केशोपुर, बिहार घाट एवं धाबी टोला पर सभी आवश्यक तैयारी ससमय करने का निर्देश दिया गया.साथ ही बाढ संसाधन यथा पॉलीथीन शीटस, टेंट, महाजाल, लाईफ जैकेट की उपलब्धता की समीक्षा कर सत्यापन करने का निर्देश दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >