Buxar News: छतनवार व नुआंव पंचायत में महिला संवाद में दी योजनाओं की जानकारी

जीविका महिला ग्राम संगठन एवं नुआंव के समीर जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा अलग-अलग महिला संवाद आयोजित किया गया

डुमरांव

. महिला संवाद कार्यक्रम तीसरे दिन रविवार को डुमरांव की छतनवार और नुआंव पंचायतों में क्रमश उड़ियागंज के कान्हा जीविका महिला ग्राम संगठन एवं नुआंव के समीर जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा अलग-अलग महिला संवाद आयोजित किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार और ग्रामीण महिलाओं के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सभी महिलाओं तक पहुंचना और उन योजनाओं को और बेहतर बनाने के लिए महिलाओं के सुझाव एकत्रित करना इस कार्यक्रम का एक खास उद्देश्य है. इसके लिए एलइडी युक्त वाहन के जरिए डिजिटल तरीके से सरकारी योजनाओं की जानकारी आप लोगों तक पहुंचाई जा रही है. उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रसारण के उपरांत आप लोग विकास संबंधी जो भी सुझाव या विचार या अपनी अपेक्षाएं सरकार तक पहुंचना चाहती है वे अपनी बातें अवश्य रखें, कार्यक्रम के दौरान एलइडी के माध्यम से तीन अलग वीडियो दिखाया गया. वीडियो प्रसारण के बाद विभिन्न महिलाओं द्वारा आवास, पक्की नली गली, रोजगार, राशनकार्ड, वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने, स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता की मांग सरकार से की गयी. किसानों के लिए कृषि यंत्र देने एवं सरकारी बाजार खोलने की बात भी की गयी, जीविका ग्राम संगठन के अध्यक्ष द्वारा ग्राम संगठन एवं संकुल संघ के लिए भवन बनाने की मांग रखी गयी, दो अलग अलग पंचायतों में आयोजित इस महिला संवाद कार्यक्रम में 22 स्वयं सहायता समूह की कुल 253 जीविका दीदियों ने भाग लिया, इनके अलावे लगभग 170 की संख्या में दोनों गांवों की अन्य महिलाएं, स्कूली छात्राएं एवं कुछेक पुरुषों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. महिला कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार, पीओ मनरेगा के अलावे जीविका कर्मी मनोज कुमार, पंकज कुमार, दयानंद पासवान एवं अन्य जीविका कैडर उपस्थित थीं.महिला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण व उसके उत्थान में निभायेगा महत्वपूर्ण भूमिकाबक्सर. बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की जानकारी सभी ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाने के लिए रविवार को बक्सर जिले के 8 प्रखंडों के कुल 16 ग्राम संगठनों में सुबह 9 बजे व शाम 4 बजे से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्राम स्तर पर किया गया. यह कार्यक्रम ज़िले में 18 अप्रैल 2025 से 13 जून 2025 तक आयोजित किया जायेगा. सभी ग्राम संगठनों में लगभग 2700 जीविका दीदियां, 413 ग़ैर जीविका तथा 200 पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कार्रवाई. जीविका के 16 ग्राम संगठनों में डिजिटल वाहन पर वीडियो के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी चलचित्र के माध्यम से दी गई. बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और उनके इलाके के सर्वांगीण विकास हेतु आकांक्षाओं के हेतु रविवार को विभिन्न ग्राम संगठनों में चर्चा किया गया. कार्यक्रम में आए ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन में उन्नति करने की कहानियां लोगों से साझा की और साथ ही अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया. जागरूकता रथ के माध्यम से महिलाओं को चलचित्र के ज़रिए योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में आए ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन में उन्नति करने की कहानियां लोगों से साझा की और साथ ही अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया. जागरूकता रथ के माध्यम से महिलाओं को चलचित्र के ज़रिए योजनाओं की जानकारी दी गयी. सभी महिलाओं को योजनाओं से संबंधित लीफलेट्स का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित रही हैं. सभी दीदियों के समक्ष माननीय जी का विशेष संदेश पत्र पर चर्चा किया गया. महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओ में वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं के पेंशन में बढ़ोतरी की बात रखी है. कुछ महिलाओं ने पुल निर्माण, जल नल योजना में समय से पानी की उपलब्धता, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों तथा प्रारंभिक जरूरतों की मांग की. प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों में डॉक्टर एवं पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की कमी, खेल का मैदान, ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा, इंदिरा आवास, सड़क मरम्मत में कमी, तालाब की अभाव, आंगनवाड़ी केंद्रों की आवश्यकता है. कार्यक्रम में ज़िला कार्यालय, जीविका से जिला परियोजना प्रबंधक बक्सर, सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक व प्रखंड प्रसाशन प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. इन सभी अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. जीविका ग्राम संगठनों की सभी आयोजक दल, जीविका कर्मी उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >