निर्वाचन आयोग के सचिव ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे ने शुक्रवार को चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की.

बक्सर. भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे ने शुक्रवार को चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की. इसके तहत उनके द्वारा जिले के ब्रह्मपुर एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का मुआयना भी किया गया. इस क्रम में उन्होंने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ढकाइच स्थित मतदान केंद्र संख्या 178, 179, 180 एवं 191 का भ्रमण किया तथा मतदाताओं को देय सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का कोण इस प्रकार निर्धारित की जाए जिससे मतदान प्रक्रिया का स्पष्ट दृश्य दिखे और निगरानी प्रभावी बनी रहे. दुबे ने एसआइआर के बाद तैयार मतदाता पहचान पत्र के वितरण की प्रगति की जानकारी ली और सभी पात्र मतदाताओं को ससमय कार्ड मुहैया कराने को हिदायत दी. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बीएलओ यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता को स्पष्ट फोटोग्राफ सहित मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त हो, ताकि मतदान दिवस पर पहचान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो सके. उन्होंने डुमरांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुराना भोजपुर स्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने वहां की निर्वाचन तैयारियों, मतदान केंद्रों की भौतिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा मतदाता सुविधा की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >