Buxar News: हर व्यक्ति तक सरकार की पहुंच रहीं योजनाएं

प्रखंड के हरपुर गांव के महादलित बस्ती में शनिवार की देर शाम भीम जन संवाद कार्यक्रम के तहत भीमराव अंबेडकर जन संवाद रथ यात्रा पहुंचा.

राजपुर

. प्रखंड के हरपुर गांव के महादलित बस्ती में शनिवार की देर शाम भीम जन संवाद कार्यक्रम के तहत भीमराव अंबेडकर जन संवाद रथ यात्रा पहुंचा. जिस रथ यात्रा का नेतृत्व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने की. रथ यात्रा के पहुंचते ही जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. महादलित बस्ती में विचार गोष्ठी भी की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फुटूचन्द सिंह एवं संचालन जितेंद्र कुमार ने की. अनुसूची जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिगत 15 वर्षों से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने में लगे हैं. आज हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव की पहुंच रही है. इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के वंचित एवं दलित समुदाय के उत्थान में आने वाली बाधाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं को समझना है. सरकार ने बिहार में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है. शिक्षा, बिजली, राजमार्ग ,धार्मिक स्थल और पर्यटन केंद्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है. बिहार की युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहा हैं.पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि महादलित के उत्थान के लिए सरकार ने पंचायत स्तर पर भी विकास मित्र, टोला सेवक जैसे कर्मियों की बहाली कर हर तबके तक इन योजनाओं को पहुंचाने में कारगर साबित हो रहे हैं. जिन्हें सरकार के तरफ से मिलने वाली हर योजनाओं का समय पर लाभ दिया जा रहा है. पीएम आवास योजना के तहत सभी का पक्का मकान बनाया जा रहा है.गांव की नली-गली को भी दुरुस्त कर दिया गया है. सरकार ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं को धरातल पर लाया है. इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रवेश राम, जिला अध्यक्ष टूनाराम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विवेक प्रजापति, अमित कुशवाहा, रामाशंकर राम, केशनाथ राम, छेदीराम के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >