Buxar News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजपुर प्रखंड क्षेत्र में सरकारी, अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. मुख्य समारोह प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रखंड प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.
बीआरसी से थाना और अस्पताल तक हुआ ध्वजारोहण
बीआरसी परिसर में बीडीओ मनोज कुमार, ई-किसान भवन में बीएओ ऋषिकेश यादव, डॉ. भीमराव आंबेडकर परिसर में संजय राम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अशोक कुमार और थाना परिसर में थानाध्यक्ष निवास कुमार ने ध्वजारोहण किया. वहीं तियरा प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने तिरंगा फहराया.
पंचायत भवनों और विद्यालयों में भी दिखा उत्साह
पंचायत सरकार भवन राजपुर में मुखिया अनिल सिंह, अकबरपुर में मुखिया चिंता देवी एवं राजेश सिंह, खीरी में मुखिया इंद्रावती देवी एवं वीरेंद्र गुप्ता तथा तियरा पंचायत भवन में मुखिया उषा देवी एवं राम अवतार राम ने ध्वजारोहण किया. प्लस टू उच्च विद्यालय खीरी में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ज्वाला, उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा, भगवानपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका उषा मिश्रा और कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर में प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय ने तिरंगे को सलामी दी.
पीएम श्री विद्यालय से लेकर बुद्ध विहार तक लहराया तिरंगा
पीएम श्री जीएम उच्च विद्यालय नागपुर में एचएम पंकज पांडेय, सम्राट अशोक बुद्ध विहार मंगराव में ज्योति सिंह एवं दीनानाथ सिंह, देवढ़िया सम्राट अशोक बुद्ध विहार परिसर में बीडीओ मनोज कुमार एवं आरओ रूपा कुमारी ने ध्वजारोहण किया. पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में चंद्रजीत सिंह एवं हाकिम प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सरपंच संघ कार्यालय में फुटुचंद्र मौर्य ने तिरंगे को सलामी दी.
संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लिया समतामूलक समाज का संकल्प
सम्राट अशोक क्लब के पूर्व बिहार प्रभारी दयानंद मौर्य के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया. इस दौरान लोगों ने समता मूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया. शहीद जगदेव प्रसाद बाजार संगरॉव में पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही एवं राधेश्याम कुशवाहा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.
जीविका दीदियों ने भी तिरंगे को दी सलामी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने भी उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
प्रखंड कार्यालय में बीपीआरओ अभिषेक पाठक, सीडीपीओ अनीता कुमारी, आरओ रूपा कुमारी, पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान, सत्येंद्र नारायण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे. पूरे प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
