जिले का तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, आकाश से बरस रही है आग

जिला पिछले दो दिनों से पछुआ गर्म हवा के कारण हीट वेव के चपेट में आ गया है. तापमान में लगातार वृद्धि जारी है. गर्मी से न तो दिन में और न ही रात में ही राहत महसूस हो रही है.

बक्सर. जिला पिछले दो दिनों से पछुआ गर्म हवा के कारण हीट वेव के चपेट में आ गया है. तापमान में लगातार वृद्धि जारी है. गर्मी से न तो दिन में और न ही रात में ही राहत महसूस हो रही है. जिले मे अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तापमान तो न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है. सुबह आठ बजे ही असह्य गर्मी महसूस की गयी. वहीं 9 बजे तक जिले का तापमान 22 से 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. इसके साथ ही हल्की पछुआ हवा शुरू हो गयी. जो पहने गये कपड़ों को चीरती हुई शरीर में जलन पैदा कर रहा है. संध्या चार बजे भी जिले में तापमान 42 डिग्री बना रहा. जिसके कारण संध्या चार बजे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली. हालांकि दो दिन पूर्व पूर्वा हवा के कारण लोग उमस भरी असह्य गर्मी महसूस की. पछुआ हवा के कारण आग उगल रहे सूर्य की किरणों के साथ ही शरीर को पसीना व उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई है. सूर्य के तपीश के साथ ही उमस भरी गर्मी के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया है. सुबह 11 बजे के करीब ही जिले का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जिले के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में फिलहाल भिन्नता है. न्यूनतम तापमान से दोगुना दिन में लोगों ने गर्मी महसूस किया है. जिसका असर जिले वासियों के साथ ही जीव जंतुओं पर पड़ा है. जीव जंतुओं का हाल भी बेहाल हो गया है. वहीं बढ़ी गर्मी के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे है. नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर आवागमन काफी कम हो गया है. सड़कें वीरान पड़ रही है. नगर के साथ ही हमेशा वाहनों से गुलजार रहने वाला बक्सर पटना एनएच भी सुनसान पड़ रहा है. गर्म हवाओं के कारण पंखा का हवा भी राहत नहीं पहुंचा रहा है. इसके साथ ही गर्म हवा काफी धीमी गति से चलने के बावजूद कपड़े के अंदर तक जलन पैदा करता रहा. सुबह एवं शाम पक्षियों के कलरव से गुंजने वाला गांव नगर भी पूरी तरह शांत पड़ गया है. नगर के सबसे व्यस्ततम सड़क स्टेशन रोड, बाईपास रोड एवं ज्योति प्रकाश चौक पर इक्के दुक्के वाहन पहुंचते रहे. गर्मी के कारण नगर के लोग अपने घरों में पूरे दिन दुबके रहे. सूर्य की रोशनी देर संध्या समाप्त होने के बाद लोग अपने घरों से आवश्यक कार्यों को लेकर बाहर निकले. जिसके बाद सड़क पर कुछ चहलकदमी बढी. गर्मी के कारण अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी प्रभावित हुई है.

धूप में निकलने से करें परहेज, लू से बचाव जरूरी : लू से बचाव को लेकर सीधे धूप में नहीं निकलें. गर्मी में बाहर निकलने से पहले पूूरे शरीर को अच्छी तरह से ढंगकर निकलें. पानी पर्याप्त मात्रा में लें. धूप से बचने के लिए छाता व अन्य बचाव के सामान के साथ घर से बाहर निकलें. सुती कपड़ों का इस्तेमाल पूरे शरीर के लिए करें. जिससे शरीर को ठंडक प्राप्त हो सके. समयांतराल पर थोड़ा-थोड़ा पानी जरूर लें. जिससे शरीर में पानी की मात्रा कायम रहे.

अस्पताल में मरीजों की संख्या प्रभावित : जिले के सदर अस्पताल के साथ ही पीएचसी में भी मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है. सदर अस्पताल में सामान्य दिनों में 900 से ज्यादा की संख्या में मरीज आते थे. लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है. गुरुवार को सदर अस्पताल में लगभग संख्या 700 के करीब ही सिमट गयी. यह स्थिति जिले मे हुई गर्मी में वृद्धि के कारण हुई है. अस्पताल में वायरल मरीजों व गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज ही अस्पताल पहुंच रहे है. फिलहाल सदर अस्पताल में हीट स्ट्रॉक के मरीज नहीं पहुंंचे है.

बच्चों और बुजुर्गों का बचाव आवश्यक : डॉ एससी मिश्रा ने कहा कि हीट वेव का प्रभाव किसी पर भी पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हीट वेव का ज्यादा प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ने की ज्यादा संभावना होती है. इसको देखते हुए बच्चों व बुर्जुगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है. उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है. बच्चों एवं बुर्जुर्गों को धूप में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दिया है. वहीं कहा कि बच्चों को पानी की बोतल साथ ले जाने, हल्के व सुती कपड़े पहनने और टोपी या छाते का उपयोग करने की सलाह दी गई है. साथ ही बार-बार पानी पीने, शिकंजी, लस्सी, छाछ, फलों के रस का सेवन करने और हल्का भोजन करने की अपील की गयी है. भीषण गर्मी के कारण पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि किसी कारणवश यदि धूप में जाना पड़े तो सिर और चेहरा ढक कर निकले. फुल बाजू की कपड़े पहनकर निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >