Buxar News: ट्रिपल हत्याकांड में दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी हुई दर्ज

जिसमें अहियापुर गांव के ही तीन लोगों की मौत हो गयी थी. जिस कांड में अभी भी दो लोग जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं.

राजपुर

. थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुए ट्रिपल हत्याकांड में पीड़ित परिजन के तरफ से दिए लिखित आवेदन के बाद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव व पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित 19 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ थाना कांड संख्या 180/25 दर्ज किया गया है. जिस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अहियापुर निवासी ओमप्रकाश सिंह व करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. विदित हो कि शनिवार की अहले सुबह अहियापुर गांव में गिट्टी बालू गिराने के विवाद को लेकर की गयी ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया था. जिसमें अहियापुर गांव के ही तीन लोगों की मौत हो गयी थी. जिस कांड में अभी भी दो लोग जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं.

परिजनों ने बताया कि इस गोलीकांड में 40 वर्षीय पूजन सिंह पिता ललन सिंह व 35 वर्षीय मंटू सिंह पिता दयाशंकर सिंह का इलाज वाराणसी में चल रहा है. जिनकी हालत चिंताजनक है. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति के पैर में काफी गहरा जख्म होने से एक पैर गंवाना पड़ सकता है. इस कांड के बाद अभी भी लोगों में भय एवं दहशत का माहौल कायम है. दरवाजे पर वीरानगी छाई हुई है. मृतक के पत्नी एवं बच्चों का रोते-रोते काफी बुरा हाल है. कांड के बाद रिश्तेदार एवं जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा हुआ है. जिनके पहुंचते ही चीख पुकार से पूरा माहौल उदासीन हो जा रहा है. इस घटना की जांच के लिए गठित टीम इसकी गहन जांच पड़ताल कर रही है. इस संबंध में एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारी लगाए गए हैं. जिस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही अन्य लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >