Buxar News: ज्ञान के बिना सबकुछ अधूरा : राज्यपाल

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि आज पूरे बिहार में शिक्षा का महत्व बताने की जरूरत नहीं

बक्सर

. शनिवार को एक निजी विद्यालय के उद्घाटन में बक्सर पहुंचे सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि आज पूरे बिहार में शिक्षा का महत्व बताने की जरूरत नहीं है. सभी लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में पता है. मैं यह मानता हूं कि महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के लाडले को उनसे मांगकर बक्सर में लाकर शिक्षा दिया था. उनका उद्देश्य क्या था यह सोच कर मुझे एक अच्छा बोध होता है कि बक्सर एक शिक्षास्थली है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक हमें भारत को विकसित भारत देश बनाने है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत गुलामी से पहले दुनिया का एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखा जाता था फिर उसे दुनिया का विकसित राष्ट्र दिखाने का सपना है. आपके पास बहुत पैसा, बहुत सारा खेती, पशुधन सब कुछ है लेकिन आपके पास ज्ञान नहीं है तो सब कुछ बेकार है. शिक्षा कभी विरासत में नहीं मिलती है. जानवर को आप प्रशिक्षण दे सकते हैं लेकिन ज्ञान नहीं दे सकते हैं. विद्या प्राप्ति का मतलब है कि दूसरा जन्म लेना. भारतीय कल्पना में विद्या केवल शक्ति करने के लिए नहीं मुक्त करने के लिए है. मुझे पूरा उम्मीद है कि आज मैं जिस विद्यालय का उद्घाटन में शामिल हुआ हूं उसे विद्यालय में तो पैसा देने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ेंगे ही, लेकिन उन बच्चों के लिए भी जगह होगा. जिनके पास विद्यालय का फीस जमा करने के लिए पैसा नहीं है. वैसे बच्चों को भी विद्यालय में शिक्षा उपलब्ध करायी जाये इस मौके पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद औरंगाबाद सुशील कुमार, पूर्व चीफ जस्टिस झारखंड एस.एन पाठक, पूर्व डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडे शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >