जालंधर से पटना जा रही 22 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Buxar News बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं.इसी बीच बक्सर से 22 लाख रुपये की अवैध शराब से लदे ट्रक को जब्त किया है और दो तस्करों को दबोच लिया है.

Buxar News,ओंकार नाथ मिश्र: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता से उनकी हर चाल नाकाम हो रही है. इस कड़ी में उतर प्रदेश को जोड़ने वाला गंगा सेतु स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपये की अवैध शराब से लदे ट्रक को जब्त किया है और दो तस्करों को दबोच लिया है.

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि जालंधर से गुवाहाटी के नाम पर फर्जी कंसाइनमेंट बनाकर शराब की बड़ी खेप पटना ले जाई जा रही है. सूचना पर वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर वहां के प्रभारी उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया. उसी बीच पहुंचा एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. जिसमें ट्रक के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

कुल 18 सौ लीटर शराब हुई है जब्त

जब्त शराब में 750 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की की 150 पेटी, यानी 1350 लीटर तथा मैकडॉवेल व्हिस्की की 50 पेटी यानी 450 लीटर शामिल है. कुल 1800 लीटर शराब बरामद हुई है. जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये आंकी गई है. ट्रक से 100 पैकेट प्लास्टिक, 96 लीटर खाली बोतल और 2 बंडल भी बरामद हुए हैं.


ड्राइवर व खलासी गिरफ्तार

मौके से ट्रक ड्राइवर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें ट्रक ड्राइवर महेन्द्र सिंह की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला अंतर्गत झंडुता थाना के नोकरा निवासी बलदेव सिंह के पुत्र तथा खलासी राजेश कुमार उसी जिला के घुमारवी थाना के सलनास गांव निवासी ठाकुर दास के रूप में हुई है.

नेटवर्क की तलाश जारी

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि शराब की यह खेप जालंधर से चली थी और पटना में डिलीवरी होनी थी. कागज पर गुवाहाटी का कंसाइनमेंट दिखाया गया था. इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.

Also Read:चार साल बाद खुला डुमरांव अस्पताल का एमएनसीयू वार्ड, नवजातों को मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >