बक्सर में बिजली बिल की गड़बड़ी होगी दूर, 17 से 22 अगस्त तक विशेष अभियान

बक्सर में विद्युत बिल की समस्याओं के समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता अपने नजदीकी कार्यालय में जाकर बिल ठीक कराएं।

Buxar News : स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की शुरुआत के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और एकीकृत बिलिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की ओर से लागू इंटीग्रेटेड बिलिंग सिस्टम को अब राजस्व निगरानी प्रणाली से जोड़ा गया है. पुरानी बिलिंग प्रणालियों पर दर्ज उपभोक्ताओं को भी नए प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट किया गया है. माइग्रेशन से जुड़ी अधिकांश तकनीकी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है. हालांकि, कुछ उपभोक्ताओं को अब भी बिजली बिल से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष कैंप

कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान और लंबित बिलों में सुधार के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत जिले के सभी विद्युत कार्यालयों में विशेष कैंप लगाया जायेगा. विद्युत प्रशाखा, अवर प्रमंडल और प्रमंडल कार्यालय स्तर पर उपभोक्ता अपनी बिल संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

सही बिल उपलब्ध कराने का निर्देश

अधिकारियों को कैंप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करते हुए उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. विभाग का कहना है कि इंटीग्रेटेड बिलिंग सिस्टम अब काफी हद तक स्थिर हो चुका है और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.

राजस्व वसूली में भी मिलेगी मदद

विशेष अभियान से उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी शिकायतों का समाधान होने के साथ विद्युत विभाग को बकाया राजस्व की वसूली में भी मदद मिलने की उम्मीद है. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित विद्युत कार्यालय में आयोजित कैंप में पहुंचकर अपनी बिल संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >