Buxar News: चौसा नगर में मनोज और पवनी में दुमिरती देवी पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

चौसा प्रखंड में बुधवार को हुए पैक्स के लिए चुनाव का परिणाम बुधवार की देर रात तक संपन्न हुआ

चौसा. चौसा प्रखंड में बुधवार को हुए पैक्स के लिए चुनाव का परिणाम बुधवार की देर रात तक संपन्न हुआ. सबसे पहले नवगठित नगर पंचायत चौसा पैक्स का रिजल्ट आया. जिसमें चौसा पैक्स अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह ने जीत हासिल किया. उक्त सीट पर हुई लड़ाई में मनोज कुमार सिंह को 620 मत तथा सुनील कुमार सिंह को 324 मत प्राप्त हुआ. इस प्रकार मनोज कुमार सिंह को 296 वोट से जीत हासिल हुई. वहीं पवनी पैक्स अध्यक्ष पद पर दुमिरती देवी पति स्व. शिवधारी साह विजयी घोषित हुई. वोटों की गिनती में दुमिरती देवी को 835 वोट व रूपा प्रसाद सिंह को 388 वोट मिला और दुमिरती देवी को 447 वोट जीत हासिल हुई. बुधवार की देर रात्रि तक चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों द्वारा जमकर जयकार लगाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया. प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा निर्वाचन शाखा में निर्वाचित अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्य पद से निर्वाचित सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >