बक्सर में भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Buxar News : जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई. डीएम ने अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित और सम्मानजनक समाधान के निर्देश दिए हैं. भूमि विवादों को भी प्राथमिकता पर निपटाने का आदेश जारी किया गया है.

Buxar News : भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. सोमवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें कार्यरत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गयी. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

सैनिकों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें निष्पादन

बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यरत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए. उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए.

Also Read : बक्सर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया हरितालिका तीज, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

भूमि विवाद के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई का निर्देश

बैठक के दौरान सैनिकों और पूर्व सैनिकों से संबंधित भूमि विवाद के मामलों की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read : चौसा श्मशान घाट के विकास का रास्ता साफ, भूमि विवाद का हुआ समाधान

समिति के सदस्यों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

बैठक में एसपी, अपर समाहर्ता, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, कर्नल (सेवानिवृत्त) नृपेन्द्र नारायण सिंह समेत अनुश्रवण समिति के सदस्य मौजूद रहे. इसके अलावा बक्सर, डुमरांव, चौगाई और चौसा के अंचलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. बैठक में सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गयी.

Also Read : बक्सर में गंगा जी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा, दियारा क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >