1 सितंबर से दानापुर-बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी, बक्सर में भी ठहराव

1 सितंबर से दानापुर-बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। बक्सर सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव और नई समय-सारणी की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

Buxar Train Update : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर और एसएमवीटी, बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमवीटी-दानापुर स्पेशल अब 22365/22366 दानापुर-एसएमवीटी-दानापुर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. इससे बक्सर समेत इस रेलखंड के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

1 सितंबर से रोज चलेगी ट्रेन, बेंगलुरु से 3 सितंबर को शुरू होगा परिचालन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22365 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 सितंबर 2026 से प्रतिदिन दानापुर से होगा. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 22366 एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस 3 सितंबर 2026 से प्रतिदिन एसएमवीटी बेंगलुरु से चलेगी.

बक्सर में शाम 4:13 बजे पहुंचेगी ट्रेन

नई समय-सारणी के अनुसार 22365 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस दानापुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन आरा में 3:16 बजे और बक्सर में शाम 4:13 बजे पहुंचेगी. इसके बाद 5:53 बजे डीडीयू और रात 8:25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी.

आगे ट्रेन जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर और काटपाड़ी होते हुए तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे एसएमवीटी, बेंगलुरु पहुंचेगी.

वापसी में बक्सर रात 10:10 बजे पहुंचेगी

गाड़ी संख्या 22366 एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस 3 सितंबर से रात 11:50 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु से रवाना होगी. ट्रेन काटपाड़ी, पेरम्बूर, विजयवाड़ा, नागपुर, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए डीडीयू पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन बक्सर रात 10:10 बजे और आरा रात 11:01 बजे पहुंचेगी. इसके बाद देर रात 12:15 बजे दानापुर पहुंचेगी.

24 कोच के साथ चलेगी एक्सप्रेस

ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे. इसमें एलएसएलआरडी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 7, शयनयान के 10, तृतीय वातानुकूलित के 3 और द्वितीय वातानुकूलित के 2 कोच शामिल होंगे. नियमित परिचालन शुरू होने से बक्सर और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत, खासकर बेंगलुरु जाने के लिए रोजाना रेल सेवा उपलब्ध होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >