स्नान के दौरान गंगा में डूबने से बच्चा की मौत

शहर के सेंट्रल जेल के नजदीक स्थित त्रिमुहानी घाट पर स्नान के दौरान गंगा नदी में एक बालक डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई.

बक्सर. शहर के सेंट्रल जेल के नजदीक स्थित त्रिमुहानी घाट पर स्नान के दौरान गंगा नदी में एक बालक डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक बिट्टू कुमार कोइरपुरवा मुहल्ला निवासी छोटेलाल का नौ वर्षीय पुत्र था. वह अपने हमजोलियों के साथ खेल-खेल में किसी तरह सेंट्रल जेल के समीप उक्त घाट पर पहुंच गया था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. इसकी पुष्टि टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की है. जानकारी के मुताबिक कक्षा तीन का छात्र बिट्टू कुमार सेंट्रल जेल के समीप त्रिमुहानी घाट पर पहुंच गया था. उसी दौरान वह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. वहां मौजूद अन्य बच्चों के शोर करने पर आस-पड़ोस के युवक मौके पर पहुंच गए ओर गंगा में छलांग लगाए. लेकिन बच्चा उससे पहले ही पानी में लापता हो गया था. हालांकि काफी प्रयास के बाद बच्चे को पानी से निकालने में सफलता मिल गई. युवकों ने बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >