बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट और छेड़खानी, 7 लोगों पर केस

बक्सर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नोनियापुरा गांव में एक महिला को उसके बेटे को बचाने के प्रयास में मारपीट और छेड़खानी का शिकार होना पड़ा. पीड़िता के बयान पर सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Buxar News : बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनियापुरा गांव में बेटे को मारपीट से बचाने पहुंची एक महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से किया हमला

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 30 जून को महिला का पुत्र गांव में अपनी मौसी के घर गया था. आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पुत्र की चीख-पुकार सुनकर जब महिला मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी, तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की तथा छेड़खानी की. इस दौरान महिला घायल हो गई.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने सोनू कुमार, राकेश प्रसाद, हरि प्रसाद समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बक्सर : तालाब सौंदर्यीकरण योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने DM से की जांच की मांग



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >