Buxar SP: बक्सर SP के एक्शन से हड़कंप, 24 घंटे में 40 लोग भेजे गए जेल, वजह जान रह जायंगे हैरान

Buxar SP: पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य के निर्देशन में जिले में तीन दिवसीय समकालीन अभियान चलाया गया, जिसके तहत 40 अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब तस्करों पर कार्रवाई, नशेड़ियों की धरपकड़ और वारंट निष्पादन किया गया. साथ ही यातायात नियम उल्लंघन पर जुर्माना वसूलते हुए कानून व्यवस्था मजबूत की गई.

Buxar SP: बक्सर पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य के निर्देश पर जिले भर में अपराध पर काबू पाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 40 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. साथ ही अदालत द्वारा जारी 112 वारंटों का निष्पादन करते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई की गई.

एसपी ऑफिस ने क्या बताया

एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया है. इसके अतिरिक्त शराब तस्करी के खिलाफ जारी सघन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान पुलिस ने 29 लीटर विदेशी शराब और 61 लीटर देसी शराब बरामद की है.

नशे के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने 13 नशेड़ियों को नशे की हालत में पकड़कर जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया के लिए उन्हें न्यायालय के हवाले कर दिया है. अदालत से जारी कुर्की के छह मामलों का निष्पादन भी सफलतापूर्वक कर लिया गया है. कोर्ट से प्राप्त वारंटों के तहत करीब डेढ़ दर्जन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की प्रक्रिया के लिए न्यायालय को सौंप दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जारी रहेगा अभियान

अभियान के दौरान अन्य अपराधों में कोई उल्लेखनीय गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों में भय बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान जारी है. यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए वाहनों की चेकिंग की गई. इस दौरान नियमों के उल्लंघन में जब्त वाहनों से एक लाख रुपये से अधिक का चालान वसूल किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में जमीनों की रजिस्ट्री होगी आसान, सरकार ने जारी किया नया निर्देश, नई नीति लागू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >