बक्सर में बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, छात्र केवल कल नहीं आज के भी नागरिक हैं

Buxar News : बक्सर में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया.

Buxar News : बक्सर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महर्षि विश्वामित्र जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह सह 78वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नगर स्थित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक पांडेय ने तथा संचालन अनीश कुमार तिवारी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि छात्र केवल कल के ही नहीं, बल्कि आज के भी नागरिक हैं. उन्होंने उपेक्षा, उपहास, दमन और सम्मान की नीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान, संस्कार और चरित्र के बल पर एक सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

राष्ट्रभक्ति और सर्वांगीण विकास पर जोर

विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो समय-समय पर छात्रहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहता है. परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रही है और युवाओं को नेतृत्व, सेवा तथा राष्ट्रभक्ति के संस्कार प्रदान करती है. भोजपुर विभाग के विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें देश की संस्कृति, गौरव और संस्कारों से जोड़कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाना है.

सामान्य ज्ञान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आवश्यक

नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आज के डिजिटल एवं अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दौर में सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों की मजबूत समझ अत्यंत आवश्यक है. इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास तथा बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करती हैं.

प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

इस अवसर पर आयोजित महर्षि विश्वामित्र जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार खुशबू कुमारी को प्रदान किया गया. द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से मोनू कुमार, निशु कुमारी एवं सत्यम कुमार को प्रदान किया गया. वहीं, तृतीय पुरस्कार जय भगवान पासवान को प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, दुर्गेश पांडेय, राहुल कुमार, ऋषि नंदन दुबे, शुभांकित पांडेय, हिमांशु कश्यप, आदित्य गुप्ता, नंदन कुमार, सुधांशु ओझा, दीपक कुमार, अजीत सिंह, संजीत यादव, रोहित मिश्रा, अंशिका सिंह, गोल्डी मिश्रा, काजल कुमारी, अनीता कुमारी शामिल रहे.

Also Read : बक्सर : तालाब सौंदर्यीकरण योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने DM से की जांच की मांग



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Parshant kumar rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >