नैनीजोर पीपा पुल के टूटने का खतरा, हर रोज गुजरते हैं बालू लदे सैकड़ों वाहन

Buxar News: बक्सर जिले के नैनीजोर क्षेत्र में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के नियमों और जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद भी सफेद बालू का अवैध खनन और परिवहन चरम पर है. बालू से लदे गीले और ओवरलोडेड ट्रैक्टरों का वजन तय सीमा से तीन गुना अधिक होता है. पीपा पुल पर लगातार इस तरह के भारी वाहनों के दौड़ने से इसके नट-बोल्ट ढीले हो रहे हैं और ड्रमों (पीपों) में लीकेज का खतरा बढ़ गया है.

Buxar News:(संतोष कांत) बक्सर जिले के नैनीजोर क्षेत्र में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के नियमों और जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद भी सफेद बालू का अवैध खनन और परिवहन चरम पर है. उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा को जोड़ने वाले सामरिक और स्थानीय महत्व के नैनीजोर पीपा पुल माफियाओं के लिए ‘सुरक्षित कॉरिडोर’ बन गया है. हर दिन सुबह से लेकर देर रात तक सफेद बालू से लदे सैकड़ों ओवरलोडेड ट्रैक्टर और ट्रक इस पीपा पुल से होकर गुजर रहे हैं. नैनीजोर पीपा पुल का निर्माण इलाके के हजारों ग्रामीणों की सहूलियत और दोनों राज्यों के बीच संपर्क को सुगम बनाने के लिए किया गया था. इस पुल की एक निश्चित भार क्षमता (लोड कैपेसिटी) है.

माफियाओं का सिंडिकेट : रेत के खेल में ‘सफेदपोशों’ का हाथ

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस पूरे खेल के पीछे एक सुनियोजित सिंडिकेट काम कर रहा है. उत्तर प्रदेश के तटीय इलाकों और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से नदी का सीना चीरकर सफेद बालू निकाला जा रहा है. नियमानुसार बालू परिवहन के लिए वैध माइनिंग चालान (इ-चालान) अनिवार्य है, लेकिन यहाँ चलने वाले 90 प्रतिशत वाहनों के पास कोई वैध कागजात नहीं होते हैं.

विशेषज्ञों की चेतावनी – भारी वाहनों से टूट सकता है पुल

बालू से लदे गीले और ओवरलोडेड ट्रैक्टरों का वजन तय सीमा से तीन गुना अधिक होता है. पीपा पुल पर लगातार इस तरह के भारी वाहनों के दौड़ने से इसके नट-बोल्ट ढीले हो रहे हैं और ड्रमों (पीपों) में लीकेज का खतरा बढ़ गया है.यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो बाढ़ या तेज बहाव के समय यह पुल बीच से टूट सकता है, जिससे बड़ा हादसा होना तय है.

अधिकारियों का रटा-रटाया बयान

वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारी रटा-रटाया बयान देते हैं. अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. समय-समय पर छापेमारी की जाती है. नैनीजोर पीपा पुल के पास जल्द ही एक विशेष टीम भेजी जायेगी और जो भी वाहन अवैध रूप से बालू ले जाते पकड़े जायेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की होगी.

Also Read:बक्सर में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान से दो और निर्विरोध तीन सदस्यों का चयन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >