उन्नत भारत अभियान के तहत कसियां पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन, किसानों के बीच हुआ बीज वितरण

Buxar News: बक्सर जिले के कसियां पंचायत में उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित किसान चौपाल में किसानों को बीज वितरित किए गए. कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य, वैकल्पिक उर्वरक और संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी देकर आधुनिक खेती के लिए जागरूक किया गया.

Buxar News (डुमरांव से विनीत कुमार मिश्रा की रिपोर्ट): वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव द्वारा अंगीकृत ग्राम पंचायत कसियां में उन्नत भारत अभियान के तहत किसानों के लिए जागरूकता चौपाल एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित उर्वरक प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था. साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और टिकाऊ खेती की जानकारी भी साझा की गयी.

विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय कुमार सिंह, डॉ. प्रणव पांडेय, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. गरिमा सिंह और डॉ. जितेंद्र सिंह ने किसानों को फल व फसल उत्पादन बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य बचाने, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से बताया.

किसानों की समस्याओं का समाधान

चौपाल के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी चुनौतियों को विशेषज्ञों के सामने रखा. वैज्ञानिकों ने मौसम आधारित कृषि प्रबंधन, गुणवत्तायुक्त बीजों के चयन और कीट-रोग प्रबंधन के प्रभावी उपाय सुझाए.

उन्नत बीजों का वितरण

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी हासिल की. इसके बाद किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया ताकि वे बेहतर उत्पादन ले सकें.

किसानों ने सराहा

किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विकास और आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. आयोजकों ने भविष्य में भी प्रशिक्षण, जागरूकता और तकनीकी मार्गदर्शन कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया.

‘यह कार्यक्रम किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित करने और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.’डॉ प्रदीप कुमार, प्राध्यापक सह कृषि वैज्ञानिक वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव

Also Read: डुमरांव के किसानों के लिए वैज्ञानिकों की अनूठी पहल, नीलगाय के मल से होगा जैविक मत्स्य पालन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >