बक्सर के अजय राय ने बढ़ाया जिले का मान, समाजसेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान से हुए सम्मानित

Buxar News: बक्सर जिले के डुमरांव के रहने वाले और 'जलपुत्र' के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी अजय राय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया.

डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट
Buxar News:
प्रतिभा, समर्पण और समाजसेवा का जज्बा किसी पहचान का मोहताज नहीं होता. इसे एक बार फिर डुमरांव के ‘जलपुत्र’ के नाम से प्रसिद्ध अजय राय ने साबित कर दिखाया है. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में विकास फैमिली क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में उन्हें जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया. देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों और प्रतिभागियों के बीच बक्सर जिले से अजय राय का चयन होना जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है. सम्मान मिलने की खबर से डुमरांव समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान उप समाहर्ता राजेंद्र वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसार, डाइट प्रधानाध्यापक गीतांजलि कश्यप सहित कई गणमान्य अधिकारियों ने अजय राय को मंच पर आमंत्रित किया. अधिकारियों ने उन्हें मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया. कार्यक्रम में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भरपूर सराहना की गई. वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण और रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण व संवेदनशील क्षेत्रों में उनका योगदान पूरे समाज के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है.

पॉजिटिव सोच और समाज के प्रति समर्पण ही सफलता: अजय राय

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने के बाद अजय राय ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण ही किसी भी व्यक्ति की वास्तविक सफलता का आधार होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह पूरे बक्सर जिले और उन सभी लोगों का सम्मान है जो समाजहित में निस्वार्थ भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं.

अजय राय की इस बड़ी उपलब्धि से बक्सर जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है. इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को भी समाजसेवा के प्रति आगे आने और रचनात्मक कार्यों में भाग लेने की एक नई प्रेरणा मिली है.

Also Read: बक्सर के 84 भूमिहीन परिवारों का सपना होगा पूरा, जल्द मिलेगी घर बनाने के लिए जमीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >