इटाढ़ी ओवरब्रिज के बाद बक्सर में रेलवे गुमटी बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

Buxar News: इटाढ़ी ओवरब्रिज चालू होने के बाद बक्सर रेलवे गुमटी बंद कर दी गई है. इससे 50 से अधिक गांवों के यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में कठिनाई हो रही है. रेल प्रशासन से प्लेटफॉर्म-3 पर बेहतर सुविधाओं की मांग की गई है.

Buxar News (बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट):
बक्सर रेलवे स्टेशन पर इटाढ़ी ओवरब्रिज चालू होने के बाद पुराने गुमटी को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इसके कारण गुमटी के उस पार के 50 से अधिक गांवों के लाखों यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जाम भरी सड़क से स्टेशन जाने को मजबूर यात्री

जिला 20-सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य और राजनेता संजय सिंह ने इस समस्या को जीएम हाजीपुर और डीआरएम दानापुर के समक्ष उठाया. उनका कहना है कि गुमटी बंद होने के बाद यात्रियों को ओवरब्रिज और जाम भरी सड़क के रास्ते से स्टेशन पहुंचना पड़ता है, जिससे ट्रेन छूटने का डर बना रहता है.

संजय सिंह ने बताया कि इटाढ़ी, चौसा, राजपुर सहित कई गांवों की आबादी गुमटी के उस पार रहती है. पहले लोग सीधे गुमटी पार कर प्लेटफॉर्म-3 पर पहुंच जाते थे. अब लंबा चक्कर लगाकर आने में समय और पैसा दोनों अधिक लग रहा है, खासकर छात्र, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हैं.

रेल प्रशासन से मांगें

संजय सिंह ने रेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्लेटफॉर्म-3 तक आने-जाने के लिए सड़क, अतिरिक्त टिकट काउंटर, यात्री शेड और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए. उनका कहना है कि इससे यात्रियों को समय पर ट्रेन मिल सकेगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी. संजय सिंह ने कहा कि यह पहल रेलवे के लिए जनहित में सराहनीय कदम होगा. इससे हजारों दैनिक यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा और स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा.

Also Read: बारुण नगर पंचायत में बिना मुकाबले हुआ बड़ा फैसला, सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्य निर्विरोध चुने गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >