10 जून से बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट पास नहीं चलेगा खनिज परिवहन, DM ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Buxar News: बक्सर जिले में अन्य राज्यों से आने वाले खनिज लदे वाहनों के लिए 10 जून से इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य कर दिया गया है. इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को डीएम साहिला ने हरी झंडी दिखाकर एक प्रचार वाहन को रवाना किया.

Buxar News ( प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट ) :
सोमवार को बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा लागू की जा रही इंटर स्टेट ट्रांजिट पास व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से डीएम साहिला के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया. डीएम ने कहा कि बिहार राज्य में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लघु खनिज बालू, गिट्टी, स्टोन डस्ट आदि लदे वाहनों के लिए 10 जून से इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य किया गया है. इस नई व्यवस्था का उद्देश्य खनिज परिवहन को पूरी तरह पारदर्शी बनाना, राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करना और अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

भ्रमण कर वाहन मालिकों और व्यवसायियों को दी जाएगी जानकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह और जिला खनन पदाधिकारी अमित कुमार शामिल रहे. अमित कुमार ने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, चेक पोस्टों एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर वाहन स्वामियों, चालकों, परिवहनकर्ताओं एवं खनिज व्यवसायियों को इंटर स्टेट ट्रांजिट पास पोर्टल पर निबंधन, ट्रांजिट पास प्राप्त करने की प्रक्रिया, निर्धारित शुल्क तथा अन्य आवश्यक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करेंगे.

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. बिना वैध इंटर स्टेट ट्रांजिट पास एवं आवश्यक दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध बिहार खनिज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सोनवर्षा लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी दबोचे गए, चाकू के दम पर दिया था वारदात को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >