डुमरांव में भाईचारे और अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों व ईदगाहों में अदा हुई विशेष नमाज

Buxar News: डुमरांव में बकरीद भाईचारे और अकीदत के साथ मनाई गई. मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई, प्रशासन सतर्क रहा.

Buxar News: (सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट) डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व गुरुवार को भाईचारे, हर्षोल्लास और पारंपरिक अकीदत के साथ मनाया गया. नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, कोरानसराय समेत विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की और देश व क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी.

सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया. पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया. इस दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल भी पेश की गई.

स्थानीय प्रशासन पूरी तरह दिखा अलर्ट

त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. डुमरांव सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

डुमरांव अनुमंडल में बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ, जिससे सामाजिक एकता की मजबूत मिसाल देखने को मिली.

Also Read: ‘शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइए…’ गाड़ी रुकवाकर विजय चौधरी से बोले नीतीश, JDU ऑफिस पहुंचे तो गायब मिले मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >