बक्सर के 84 भूमिहीन परिवारों का सपना होगा पूरा, जल्द मिलेगी घर बनाने के लिए जमीन

Buxar News: बक्सर सदर प्रखंड में भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को बसाने के लिए ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रखंड क्षेत्र के ऐसे परिवारों की पहचान की गई है जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है. सदर सीओ राहुल शंकर के अनुसार, प्रारंभिक रूप से चयनित 91 परिवारों में से 84 परिवारों के अभिलेखों की जांच पूरी कर अनुमोदन के लिए डीसीएलआर (DCLR) कार्यालय भेज दिया गया है.

प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट
Buxar News:
सदर प्रखंड में भूमिहीन एवं आवासहीन परिवारों को बसावट के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत तेजी से काम चल रहा है. इस योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के ऐसे परिवारों की पहचान की गई है, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है. सदर सीओ राहुल शंकर ने बताया कि अभियान बसेरा-2 के तहत कुल 91 भूमिहीन परिवारों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया था.

84 परिवारों के अभिलेख तैयार, DCLR कार्यालय भेजे गए

प्रारंभिक चयन के बाद संबंधित राजस्व कर्मचारियों द्वारा सभी आवेदनों एवं अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की गई. जांच प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 84 परिवारों के अभिलेख पूरी तरह तैयार कर अंतिम अनुमोदन के लिए डीसीएलआर कार्यालय को भेज दिए गए हैं. वहीं, शेष बचे मामलों में भी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. डीसीएलआर स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद सभी चयनित परिवारों को घर बनाने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी. इससे वर्षों से भूमि के अभाव में परेशान परिवारों को स्थायी आवास का आधार मिल सकेगा.

गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने का है उद्देश्य

अधिकारियों के अनुसार, अभियान बसेरा-2 का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है. इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है.

जानिए: किस पंचायत के कितने परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ

अभियान बसेरा-2 के तहत सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से परिवारों का चयन किया गया है. इसके तहत सबसे अधिक बोकसा पंचायत से 27 परिवारों का चयन हुआ है. इसके बाद बरूना पंचायत से 11 परिवार तथा महदह, नदांव और चुरामनपुर पंचायत से 9-9 परिवारों को शामिल किया गया है. वहीं सोनवर्षा पंचायत से 6, छोटका नुआंव से 5, खुटहा पंचायत से 3 और उमरपुर पंचायत से 3 परिवारों का चयन किया गया है. इसके अतिरिक्त दलसागर, अहिरोली और जगदीशपुर पंचायत से 1-1 परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा.

Also Read: बक्सर में जमीन मापी के दौरान खूनी संघर्ष, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, 44 पर FIR

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >