बक्सर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी चौकसी, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा ताजिय

Buxar Muharram 2026 : बक्सर में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीएम और एसपी ने शांति समिति की बैठक कर संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी, जुलूस के रूट निर्धारण और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

प्रशांत कुमार राय की रिपोर्ट
Buxar Muharram 2026 :
आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसे लेकर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई.

शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सम्मानित सदस्यों ने आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव डीएम और एसपी के समक्ष रखे, जिस पर विस्तार से विमर्श किया गया. जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों समेत सभी जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं से अवगत कराया और पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की.

बिजली विभाग और सीएस को अलर्ट रहने के निर्देश

बैठक के दौरान डीएम ने कार्यपालक अभियंता (विद्युत प्रमंडल, बक्सर) को निर्देश दिया कि वे पर्व से पहले बक्सर और डुमराव के अनुमंडल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जुलूस के रूट की सूची प्राप्त कर लें. इसके साथ ही निर्धारित मार्गों पर जितने भी ढीले और लटके हुए बिजली के तार हैं, उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाए ताकि कोई हादसा न हो.

सांकेतिक तस्वीर

वहीं सिविल सर्जन (सीएस) बक्सर को जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया है.

संवेदनशील इलाकों में होगी विशेष चौकसी

डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने और पूर्व के विवादों को ध्यान में रखते हुए विशेष चौकसी बरतने की बात कही. पुलिस उपाधीक्षक को इन इलाकों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग (गश्त) कराने का निर्देश दिया गया है.

बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस

इसके अलावा, ताजिया जुलूस के लिए पहले से रूट चार्ट निर्धारित करने और नियमों के अनुसार अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निर्गत करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

Also Read : बक्सर के राजपुर में बंद गुमटी से देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >