बक्सर: इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर चौथे दिन भी धरना जारी, सांसद सुधाकर सिंह भी पहुंचे

इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोलने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा. बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने आंदोलन को समर्थन दिया और आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे. स्थानीय लोगों को गुमटी बंद रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Buxar Itadhi Railway Gumti: इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. धरना स्थल पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह पहुंचकर आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया. धरना की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन डॉ. अजीत कुशवाहा ने किया.

सांसद बोले- लोकसभा में उठाऊंगा मामला

धरना स्थल पर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के समक्ष उठा चुके हैं तथा रेल मंत्री को लिखित रूप से भी अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि यदि निकट भविष्य में लोकसभा सत्र चलता है तो शून्यकाल के दौरान इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग प्रमुखता से उठाएंगे.

राजद और कांग्रेस ने दिया समर्थन

धरना में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय अपनी टीम के साथ शामिल हुए और आंदोलन को समर्थन दिया. वहीं राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव ने भी इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग का समर्थन किया.

प्रशासन पर लगाया उदासीनता का आरोप

धरना को संबोधित करते हुए सरोज राजभर ने कहा कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है. उन्होंने कहा कि गुमटी बंद रहने से श्रावण माह में जलाभिषेक के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने चेतावनी दी कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलने तक संघर्ष मोर्चा आंदोलन जारी रखेगा. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. धरना में जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, कृष्णावती देवी, दिनानाथ ठाकुर, विनोद कुशवाहा, जगनारायण सिंह, बीरबल पासवान, राम इकबाल ठाकुर, सूर्यकांति देवी, सुनीता कुशवाहा, सुनीता राजभर, कमलेश राव, रमन राजभर, ददन ठाकुर, मुन्ना ओझा, मनजी राजभर, लाल बाबू माली, गुड्डू शर्मा, लाल बिहारी पाल, मदन पाल सहित कई लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम आज, प्रशांत किशोर की एंट्री से बदला समीकरण, आज मिलेगा नया विधायक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >