बक्सर स्टेशन पर यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा शातिर गिरफ्तार, RPF और GRP ने पीछा कर रंगे हाथों दबोचा

Buxar Mobile Thief Arrested : बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे शातिर चोर अंजनी कुमार राय को आरपीएफ और जीआरपी ने रंगे हाथों पकड़ा, चोरी का फोन बरामद.

Buxar Mobile Thief Arrested : (ओंकार नाथ मिश्र) दानापुर मंडल के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल की चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ और जीआरपी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. स्टेशन पर चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी उस समय पकड़ा गया, जब वह स्टेशन पर मौजूद एक यात्री का कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था.

इटाढ़ी थाना के खतिबा डेरा का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंजनी कुमार राय (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 04, स्थित खतिबा डेरा का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम श्री राम राय है. सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया.

बक्सर रेलवे स्टेशन – फाइल तस्वीर

Also Read : जिस बेटी की धूमधाम से की थी शादी, उसका शव आंगन में मिला; तीन आरोपी भेजे गए जेल

पीड़ित यात्री के शोर मचाने पर हरकत में आई RPF और GRP की टीम

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित यात्री के शोर मचाने पर वहां गश्त कर रही आरपीएफ और जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम तुरंत हरकत में आई. सुरक्षा बलों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे अपराधी का काफी दूर तक पीछा किया. अंततः टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से छीना गया एक एंड्रॉयड सेल फोन बरामद किया गया.

सांकेतिक तस्वीर – फाइल

Also Read: दिल्ली के फ्लैट के लिए कलयुगी बेटा बना पिता का कातिल, पीट-पीटकर की हत्या, मां पर भी जानलेवा हमला

कार्रवाई में जुटी पुलिस

सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने बरामद मोबाइल के साथ अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया है. जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामानों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध की रोकथाम के लिए आरपीएफ द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है. इस तरह की कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगेगा.

Also Read: बक्सर: 8 महीने से नहीं मिला वेतन, आशा कर्मियों ने अस्पताल में खोला मोर्चा; कई घंटे ठप रही OPD

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >