बक्सर में पढ़ाई के लिए निकली नाबालिग का हुआ था अपहरण, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

Buxar Minor Kidnapping Case: बक्सर में नाबालिग के अपहरण मामले के आरोपी आशीष वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने डायरी मांगते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.

बक्सर से रिपोर्ट विष्णुदत्त द्विवेदी की रिपोर्ट
Buxar Minor Kidnapping Case: बक्सर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 173/2026 के आरोपी आशीष वर्मा के जमानत आवेदन को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत में बुधवार को प्रस्तुत किया गया. जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष को केस डायरी प्रस्तुत करने को कहा. इस बीच अभियुक्त को न्यायिक सुरक्षा में जेल भेज दिया गया.

4 जून को पढ़ने जाने के दौरान हुआ था अपहरण

बताते चलें कि मुफस्सिल थाना के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की का अपहरण विगत 4 जून 2026 को कर लिया गया था, जब वह पढ़ने के लिए घर से निकली थी. परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित करते हुए बताया था कि उक्त अपहरण सोहनीपट्टी का रहने वाला आशीष वर्मा ने किया है.

पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में किया सरेंडर

मामले की प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. जहां पुलिस दबिश में आरोपी ने बुधवार को आत्मसमर्पण सह जमानत आवेदन दाखिल किया था. इसकी सुनवाई न्यायालय में की गई, जहां कोर्ट ने डायरी की मांग करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया.

Also Read: अश्विनी चौबे ने बक्सर के विश्वामित्र मंडपम् में देखा लाइट एंड साउंड शो, बोले- हर श्रद्धालु जरूर देखें

Also Read: बक्सर: सड़क का लंबा रास्ता छोड़ पानी में तैरकर जाना पड़ा भारी, डूबने से युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >