बक्सर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: यूपी से स्कूटी पर ला रहा था खेप, 29 लीटर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Buxar Liquor Ban: बक्सर में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मझरिया बांध के पास छापेमारी कर 29 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. स्कूटी सवार एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Buxar Liquor Ban:(ओंकार नाथ मिश्र) बक्सर में शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मझरिया बांध के पास छापेमारी कर गंगा पार उत्तर प्रदेश से लाई जा रही शराब की खेप के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है.

स्कूटी से कर रहा था शराब की सप्लाई

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मझरिया गांव निवासी अंजनी सिंह उर्फ विशाल के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से गंगा नदी के रास्ते शराब की खेप लाई जा रही है. साथ ही उसे स्कूटी के जरिए जिले में सप्लाई किया जाना है.

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मझरिया बांध के पास घेराबंदी की. कुछ देर बाद पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आते दिखा. जिसके बाद उसे रुका. पुलिस के रुकने के इशारे पर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

29 लीटर विदेशी शराब बरामद

स्कूटी की तलाशी लेने पर उस पर लदी विभिन्न ब्रांडों की कुल 29 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कीमत हजारों रुपये आंकी गई है. पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी को भी जब्त कर लिया है.

पूछताछ में तस्करी का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बक्सर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

कड़ी कार्रवाई का संदेश

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गंगा नदी के रास्ते होने वाली तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है. नदी किनारे के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और ड्रोन व नावों की मदद से निगरानी की जा रही है.

मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा जाएगा

गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Also Read: रोहतास में ओवरलोडिंग और लापरवाही के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, हादसों से नाराज हो कर किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >