Bulldozer Action: बिहार के इस बाजार पर चलेगा सरकार का बुलडोजर, 16 जून से होगी जमीन की मापी

Bulldozer Action: बक्सर के सिमरी बाजार में अतिक्रमण की समस्या पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. 16 जून से सरकारी जमीन की मापी शुरू होगी. अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का मौका मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bulldozer Action: बक्सर जिले के सिमरी बाजार की मुख्य सड़क पर दिनों-दिन बढ़ते अतिक्रमण ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. स्टेट बैंक से लेकर कारुवीर बाबा तक की सड़क पर अवैध कब्जों ने न केवल पैदल चलने वालों को परेशान किया है, बल्कि आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या को भी जन्म दिया है. स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग की वजह से सड़क संकरी हो गई है, जिससे एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी निकलने में दिक्कत होती है

16 जून से मापी शुरू

अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडेय ने जानकारी दी है कि अब प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 16 जून से मापी कार्य शुरू करने जा रहा है. इस कार्य के लिए तीन अमीनों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पूरे क्षेत्र में सरकारी जमीन की मापी करेंगे और अतिक्रमित भूमि की पहचान कर उसे सूचीबद्ध करेंगे.

नोटिस के बाद होगी सख्त कार्रवाई

सीओ ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाएगा. यदि इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस बल की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अशांति या विरोध को रोका जा सके.

बाजार में हलचल, दुकानदारों में चिंता

प्रशासन की इस सख्त पहल से बाजार में हलचल बढ़ गई है. कई दुकानदार पहले से ही अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गए हैं ताकि प्रशासन की कार्रवाई से बचा जा सके. अब देखने वाली बात यह होगी कि मापी कितनी निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से की जाती है और इसके बाद क्या वाकई अतिक्रमण से निजात मिल पाती है.

ALSO READ: Mukesh Sahani: “पीएम मोदी के लिए जान दे सकता हूं, यदि…”, बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >