buxar news : बक्सर. नगर के समुचित विकास को लेकर नगर परिषद इन दिनों सख्त रुख अपनाये हुए है. इसके तहत बड़े टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
नगर के होटल, बैंक्वेट हॉल, मॉल और बड़े व्यवसायियों को प्राथमिकता के आधार पर नोटिस दिया जा रहा है, ताकि वे यथाशीघ्र अपना टैक्स जमा करें. टैक्स की वसूली से नगर परिषद क्षेत्र में विकासोन्मुखी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा सके. नगर परिषद के अनुसार बड़े बकायेदारों में अधिकांश होटल और बैंक्वेट हॉल शामिल हैं, जिनके खिलाफ कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया है. ऐसे बकायेदारों की सूची नगर परिषद द्वारा डिस्प्ले की जायेगी, ताकि आम लोग जान सकें कि नगर विकास में बाधक कौन हैं. विभाग इस मामले में सख्ती बरतने के मूड में है.buxar news : 30 मार्च तक नहीं चुकाया टैक्स, तो लगेगा 18 प्रतिशत ब्याज

buxar news : 30 मार्च तक नहीं चुकाया टैक्स, तो लगेगा 18 प्रतिशत ब्याज
Copied link
buxar news : बड़े टैक्स बकायेदारों पर नगर परिषद कसेगा शिकंजा, सूची होगी सार्वजनिकहोटल, मॉल और बैंक्वेट हॉल प्राथमिकता में, जारी किया गया नोटिस